Search

नोवामुंडी : अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष बने मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को बड़ाजामदा स्थित नालदा जामा मस्जिद में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के गठन को लेकर बैठक की गई. यह बैठक बड़बिल प्रशासन एवं बड़बिल इस्लामिया कमेटी की उपस्थिति में की गई. ज्ञात हो कि नालदा अंजुमन इस्लामिया कमेटी गठन को लेकर दो माह से विवाद चल रहा था. शुक्रवार की बैठक में विवाद को सुलझा लिया गया और मस्जिद निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से अंजुमन इस्लामिया कमेटी का अध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी को बनाया गया. वहीं उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीज को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bolero-collided-with-a-trailer-on-nh-33-in-nagasereng-of-ichagarh-police-station/">चांडिल

: ईचागढ़ थाना के नागासेरेंग में एनएच 33 पर ट्रेलर से टकराया बोलेरो

एसके जाफर बने संयुक्त सचिव

संयुक्त सचिव का पद एसके जाफर को दिया गया. कोषाध्यक्ष एसके एनएतुल्ला बने तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष मोहम्मद रजब उर्फ विक्की को बनाया गया. साथ ही नई कमेटी के गठन के साथ बहुत जल्द मस्जिद की ढ़लाई जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी. इस दौरान इस बैठक में मुख्य रूप से एसके रहमतुल्लाह, मोहम्मद शाहजहां, एसके अमनतुल्ला, एसके रविउल, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, मोहम्मद शहजादा, मोहम्मद बिट्टू, अब्दुल गफर, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद वाहिद अली सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp