Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : मां गई थी बाहर, घर में मौजूद दो बच्चे हुए बेहोश, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा क्षेत्र के नुईया गांव की रहने वाली शांति चाम्पिया के पांच व तीन वर्षीय दो मासूम बच्चे शुक्रवार रात घर में बेहोशी की हालत में मिले. दोनों को आनन-फानन में गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बच्चों का इलाज जारी है. शान्ति चाम्पिया ने बताया कि वे बच्चों को घर में अकेला छोड़ कर किसी काम से बाहर गई थी. दोनों बच्चे घर में खेल रहे थे. जब वह रात लगभग 8 बजे घर पहुंची तो दोनों बच्चों को अचेत अवस्था में पड़ा हुए देखा. तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल ले गई. इस घटना के संबंध में गुवा सेल अस्पताल के डॉक्टर अशोक कुमार अमन ने कहा कि दोनों बच्चों को किसी जहरीले जानवर ने काटा होगा या इन लोगों ने किसी जहरीले फल को खा लिया होगा. दोनों को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/vande-bharat-express-will-stop-at-chandil-station-notification-issued/">चांडिल

स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही