Search

 
 
 

नोवामुंडी : एमडीओ के खिलाफ प्रदर्शन में सांसद गीता कोड़ा भी हुई शामिल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल खदान में एमडीओ के विरोध को लेकर शनिवार शाम को संयुक्त यूनियनों के समर्थन में सांसद गीता कोड़ा गुवा पहुंची. इस दौरान संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों ने गुवा स्थित मधु कोड़ा के आवास में सांसद गीता कोड़ा के साथ बैठक कर एमडीओ लागू होने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की. इस पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि किसी भी हाल में गुवा में एमडीओ को लाने नहीं दिया जाएगा. इसके बाद सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त यूनियनों के साथ गुवा सेल के जेनरल ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया. सांसद गीता कोड़ा एवं संयुक्त यूनियनों ने सेल प्रबंधन के साथ बैठक किया. गीता कोड़ा ने कहा कि गुवा सेल खदान में निजीकरण कभी नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए चाहे हमें कितना भी आंदोलन क्यों न करना पड़े. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congratulations-to-the-national-president-for-making-a-balanced-team-pandey/">आदित्यपुर

: संतुलित टीम बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई – पांडेय

एमडीओ लागू होने से रोजगार का सृजन होगा - सीजीएम

[caption id="attachment_715032" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Novamundi-Gita-Koda-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सेल प्रबंधन के साथ वार्ता करती सांसद गीता कोड़ा.[/caption] सेल के सीजीएम कमल भास्कर ने कहा कि गुवा सेल खदान में एमडीओ लागू होगी या नहीं होगी अभी पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है. यदि एमडीओ लागू हो जाती है तो यहां इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा. रोजगार का सृजन होगा और इसमें यहीं के लोगों को रोजगार मिलेगा. इस पर संयुक्त यूनियन ने कहा कि अगर सेल प्रबंधन एमडीओ को लागू करता है तो सभी संयुक्त यूनियनों के साथ-साथ सेलकर्मी एक साथ खड़ा होकर इसका पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही