Search

 
 
 

नोवामुंडी : स्व. हरिओम झा को श्रद्धांजलि देने गुवा पहुंचे भाजपा के कई कार्यकर्ता

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आशीर्वाद इंटरप्राइजेज गुवा के कार्यालय में मंगलवार देर शाम को आदिवासियों के महानायक स्वर्गीय हरिओम झा को श्रद्धांजलि दी गई. इस श्रद्धांजलि सभा में गुवा आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के महाप्रबंधक गोविंद पाठक के अलावे चक्रधरपुर एवं चाईबासा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. सभा की अध्यक्षता आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के महाप्रबंधक गोविंद पाठन ने की. स्व. हरिओम झा को सर्वप्रथम गोविंद पाठक ने श्रद्धांजलि दी उसके पश्चात पश्चिम जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व विधायक चक्रधरपुर इंद्रजीत समद, पूर्व विधायक चाईबासा पुत्कर हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष बीजेपी जिला ललित मोहन गिलुवा, जिला महामंत्री जगदीश पट पिंगुवा, संजीव राय, कैलाश दास, आर के प्रधान ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-need-to-work-sensitively-on-the-issue-of-child-protection-commissioner/">चाईबासा

: बाल संरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता- आयुक्त

नौनिहाल बच्चों को हमेशा सुसंस्कृत बनाने में ही लगे रहते थे

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चाईबासा के पुत्कर हेम्ब्रहम ने कहा कि महानायक हरिओम झा के मस्तिष्क में हमेशा नौनिहाल बच्चों को सुसंस्कृत बनाने की सोच पनपते रहती थी. सबको साथ लेकर चलने वाले आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे. समाज व क्षेत्र हित के लिए किये गये उनके प्रयास ने उन्हें लोगों के दिलों में बसा दी. पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सतीश पुरी ने स्व. हरिओम झा को नमन कर कहा कि गरीबों के मसीहा के रूप में वे सदैव याद किये जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही