Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : डीएवी स्कूल गुवा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : डीएवी स्कूल गुवा में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई. स्कूल के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा उन्हें नमन कर सेल्यूट किया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनी से प्रेरणा ले बच्चों को राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-matter-of-local-policy-was-not-included-in-the-ninth-schedule-former-mp/">चाईबासा

: स्थानीय नीति का मामला नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया- पूर्व सांसद

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे सुभाष चंद्र बोस - प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आजादी व भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था. इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों को स्लोगन के माध्यम से देश के महापुरुषों के प्रति सदैव झुकाव रखने एवं उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-instructions-not-to-unnecessarily-file-fir-against-villagers-regarding-outstanding-bills/">चाईबासा

: बकाये बिल को लेकर अनावश्यक रूप से ग्रामीणों पर FIR नहीं करने का निर्देश

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

उन्होंने बच्चों को बताया कि आज हम सभी अगर स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, तो वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानी का परिणाम है. मौके पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में अनंत कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र राय, भाष्कर चन्द्र दास, शशि भूषण तिवारी, विकास मिश्रा, श्रवण कुमार पांडेय, दीपा राय, नीलम सहाय, अंजन सेन, पंकज कुमार, अनिरुद्ध दत्ता, अनिल एक्का, आकांक्षा सिंह, लता रानी, पुष्पांजलि नायक व अन्य कई शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही