Search

 
 
 

नोवामुंडी : बड़ाजामदा में नए थाना प्रभारी विकास ने किया पदभार ग्रहण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा के नये थाना प्रभारी विकास कुमार ने बड़ाजामदा थाना में योगदान दिया. उन्होंने बताया की हमारी पहली प्राथमिकता आगामी लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है. थाना क्षेत्र की आम, सभ्य एवं शांतिप्रिय जनता की विश्वास पर खरा उतरना, उनकी समस्याओं का समाधान तथा छोटे-बडे़ अपराधों पर नियंत्रण हमारी प्रमुखता में रहेगी. इसे भी पढ़ें : सीता">https://lagatar.in/jharkhand-will-not-tolerate-playing-with-sita-sorens-security-pratul-shahdev/">सीता

सोरेन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा झारखंड- प्रतुल शाहदेव
उन्होंने कहा कि शराब माफिया पर भी पैनी नजर रहेगी.क्योंकि कोई भी अपराध नशा के कारण हीं होता है. विकास कुमार इससे पहले जमशेदपुर में कई थानों में एसआई के पद पर रह चुके हैं. उसे पहली बार बड़ाजामदा का थाना प्रभारी बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही