Search

 
 
 

नोवामुंडी : पूजा व पुष्प वर्षा के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल में 11वीं का नया सत्र शुरू

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा किया गया एवं पुष्प वर्षा करते हुए कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय में नामांकित नए सत्र 2023-25 के बच्चों को आशीर्वचन दिया गया. धर्म शिक्षक राजवीर सिंह के सानिध्य में स्कूली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अगुवाई में शिक्षकों द्वारा पुष्प की वर्षा की गई. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-musabani-market-remained-closed-vegetable-shops-opened/">मुसाबनी

: मुसाबनी मार्केट रहा बंद, सब्जी दुकानें खुली

सभी के साथ सम्मान की भावना रखें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बच्चे सेवा की भावना से कार्य कर सबों का प्रिय एवं सहयोगी बन सकते हैं. सम्मान की भावना बड़े, छोटे एवं हम उम्र के लोगों के साथ बनाकर रखनी चाहिए. इससे बच्चे सबके चहेते बन सकते हैं. शरीर से निकलने वाला पसीना किसी एंटीबायोटिक से कम नहीं है. प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बच्चों को बताया अगर मनुष्य की सोच बड़ी हो तो उसे बड़ी सफलता मिलती है. हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ी और ऊंची सोच रखनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही