Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में ओडिया समुदाय ने मनाया उत्कल दिवस

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को गुवा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में ओडिया समुदाय के लोगों द्वारा उत्कल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. इस दौरान सभी ने एक दुसरे को ओडिसा दिवस की बधाई दी. कई लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस दौरान ओडिया भाषा, संस्कृति, कला, नृत्य और साहित्य के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रोत्साहन करने की बात कही गई. वास्तुकला, मूर्तिकला, विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में ओडिशा के योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से सामूहिक गीत बंदे उत्कल जननी प्रस्तुत किया गया. बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने उत्कल गौरव गाथा बंदे उत्कल जननी गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. बधाई देने वालों में दयानिधि दलाई, गगन साहु, सुभाष बोसा, बिस्वजीत, विजय कुमार बेहेरा, सन्तोष बेहेरा, जितेन्द्र पंडा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-torch-procession-was-taken-out-under-swachhotsav-2023/">चाकुलिया

: स्वच्छोत्सव 2023 के तहत निकाला गया मशाल जुलूस 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही