Search

 
 
 

नोवामुंडी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों व जवानों ने ली मतदान करने की शपथ

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुवा, बड़ाजामदा थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों और जवानों ने मतदान करने की शपथ ली. इस दौरान गुवा थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव तथा बड़ाजामदा थाना परिसर में थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों तथा आम ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई. थाना परिसर में बुधवार को मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowd-gathered-in-the-market-for-republic-day-and-saraswati-puja/">चक्रधरपुर

: गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस पदाधिकारी व जवान रहे मौजूद

इसमें गुवा, बड़ाजामदा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान तथा ग्रामीण मौजूद थे. शपथ के दौरान सभी थाना के थाना प्रभारियों, जवानों एवं ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन में आए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही