Search

 
 
 

नोवामुंडी : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : राजभाषा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में बच्चों को विद्यालय के प्रार्थना सभा में हिंदी भाषा के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया. स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को कविता पाठ के माध्यम से हिंदी का महत्व एवं उपयोग पर सारगर्भित विचार दिए. उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की लिखित व चर्चित 6 कविताओं को पढ़कर बच्चों को राष्ट्रहित में हिंदी की महत्ता बताते हुए उसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि राजभाषा हिन्दी का प्रयोग गर्व से करना चाहिए. यह देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है. जब तक वे हिंदी का पूरी तरह से उपयोग नहीं करेंगे, तब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं हो सकता. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/NOAMUNDU-DAV.jpg"

alt="" width="371" height="239" /> इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/lalu-went-to-delhi-will-meet-sonia-gandhi-with-cm-nitish-on-sunday/">लालू

दिल्ली गये, रविवार को सीएम नीतीश संग सोनिया गांधी से मिलेंगे
प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि सभी को एकजुट होकर हिंदी के विकास को एक नए आयाम पर लाना होगा. हिंदी भाषा के विकास और विलुप्त होने से रोकने के लिए यह आवश्यक है. हर कोई जानता है कि कैसे भारत में हिंदी अपना अस्तित्व खो रही है. हिंदी को अंग्रेजी में मिलाकर हिंदी बोलने का चलन जोरों पर है. हिंदी के गिरते स्तर को बढ़ाने और फैलाने के लिए हर साल 14 सितंबर से हिंदी सप्ताह मनाया जाता है. एक सप्ताह तक चलने वाले इस सप्ताह में हिन्दी का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि हिन्दी को जीवित रखा जा सके. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी के प्रयोग के प्रति मार्गदर्शन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही