Search

 
 
 

नोवामुंडी : मकर संक्रांति पर गुवा स्थित बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर में लगेगा मेला

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रास्ते स्थित बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक ने करते हुए बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति को लेकर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का आयोजन 14 जनवरी और 15 जनवरी को होगा. इस मेले में मकर स्नान, महा आरती, भंडारा, संबलपुरी नृत्य, बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम, आर्केस्ट्रा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-after-continuous-news-coverage-workers-of-dodari-filter-plant-got-their-money-water-supply-started/">किरीबुरु

: लगातार न्यूज में खबर जारी होने के बाद दोदारी फिल्टर प्लांट के मजदूरों का पैसा मिला, जलापूर्ति शुरू
साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जाएंगे. महिलाओं के लिए मकर संक्रांति पर स्नान के लिए विशेष व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की जाएगी. इसमें महिलाएं स्नान करने के बाद अपने कपड़े बदल सकती हैं. इस दौरान इस मौके पर बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से सचिव राजा महापात्रा, सह सचिव सुदीप दास, गणेश दास, मुकेश लाल, साहिल ठठेरा, सोनी जी, विजय तियू, मदन दास, प्रीतम बहादुर सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही