Search

नोवामुंडी : नौ मई को रैयतों को नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर प्रखंड के सानंदा स्थित बिरसा कल्ब भवन में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया. भोलानाथ लागुरी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ. बैठक में जगन्नाथपुर प्रखंड के सानंदा गांव स्थित आयुर्वेदिक कोलेज सह अस्पताल में स्थानीय को नौकरी देने की मांग की गई. मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय क्रांतिकारी महासभा के अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में एकता की कमी है. जिसके कारण हम बड़ी लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं. लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :  मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mla-ramdas-soren-laid-the-foundation-stone-of-two-schemes/">मुसाबनी

: विधायक रामदास सोरेन ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास
हमारे जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठाते हैं. उन्होंने कहा कि जमीन से ही आदिवासियों की पहचान है. जमीन लेने से पहले रैयतों को उचित मुआवजा दे और परिवार के एक सदस्य को तथा स्थानीय को नौकरी देने की मांग को लेकर नौ मई को चाईबासा के पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही जिला परिषद की बैठक में भी इस मामले को जोर-शोर से उठाया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व वार्ड सदस्य रमेश लागुरी, सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कोड़ा, रामेश्वर देवगम, मांगी बोबोंगा, जाड़ेया लागुरी, सोमनाथ कोड़ा, जयकिशन बोबोंगा, पुनम पुर्ति, भोलानाथ लागुरी, मंजु कोड़ा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-workers-protested-against-the-prime-ministers-program-by-putting-a-black-bandage-on-their-faces/">जमशेदपुर

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला पट्टी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का किया विरोध         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp