Search

 
 
 

नोवामुंडी : 1932 का खतियान लागू होने पर झामुमो ने मनाया जश्न, निकाली आभार यात्रा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड कैबिनेट से 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति व 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण बिल पारित होने की खुशी में झामुमो की ओर से रविवार को आभार यात्रा (जुलूस) निकाला गया. जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के नेतृत्व में जुलूस प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित कोल्हान डाकबंगला से निकली जो ओवरब्रिज होते हुए मुख्य चौक पहुंचकर समाप्त हो गई. इस दौरान झामुमो नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की. जुलूस के दौरान लड्डू भी बांटा गया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-organized-legal-services-cum-empowerment-camp/">तांतनगर

: विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का हुआ आयोजन

सरकार ने जनता से जो वादा किया था वह पूरा किया: लक्ष्मी सुरेन

झामुमो के युवा नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि झामुमो ने जनता से जो वादा किया था उसे हेमंत सरकार ने पूरा किया है. इसलिए आज आभार जुलूस निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है. स्थानीय नीति बनने से सभी स्थानीय आदिवासी, मूलवासियों को नौकरी, रोजगार में नए अवसर मिलेंगे. झामुमो के जुलूस में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, प्रखंड अध्यक्ष चुमन लागुरी, इजहार राही, रिमू बहादुर, सन्यासी राम, धनश्याम हेम्ब्रम, कपिलेश्वर दोगों,दुर्गा देवगम सहित काफी संख्या में झामुमो प्रखंड कमेटी के सदस्य महिला पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही