Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बड़ाजामदा में ट्रेन की चपेट में आकर एक की हुई मौत

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) :  बड़ाजामदा में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाईबासा माहुलसाईं निवासी इंद्रदेव निषाद (38) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार इंद्रदेव बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे रेलवे लाइन पार करने के क्रम में बड़बिल से हावड़ा चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर घायल हो गया. वह काफी देर तक ट्रैक पर पड़ा रहा. घायल अवस्था में रेलवे के कर्मचारियों ने उसे नोवामुंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंद्रदेव निषाद किसी काम के सिलसिले में बड़ाजामदा आया था. काम खत्म कर वह दोपहर में रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गुरुवार को जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर चाईबासा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-if-the-power-supply-does-not-improve-there-will-be-agitation-ajay/">चांडिल

: बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन – अजय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही