Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : कोरोना काल से बंद टाटानगर-गुवा पैसेंजर का परिचालन फिर शुरू, एक्सप्रेस बनकर चलेगी ट्रेन

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कोरोना काल से बंद पड़ी टाटानगर-गुवा पैसेंजर की शुरुआत बुधवार से चक्रधरपुर रेलवे मंडल द्वारा शुरू कर दी गई है. आज टाटानगर-गुवा ट्रेन जैसे ही गुवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची वहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सभी ने ट्रेन के चालक को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. सभी ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते नजर आए. चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा शुरुआत की गई यह ट्रेन अब एक्सप्रेस बन कर चलेगी. जो सुबह टाटानगर से 7:30 पर खुलेगी और यह ट्रेन गुवा 11:30 पर पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-malaria-havoc-in-lipunga-village-of-noamundi-team-of-doctors-has-been-standing-for-three-days/">किरीबुरू

: नोवामुंडी के लिपुंगा गांव में मलेरिया का कहर, तीन दिनों से डटी है चिकित्सकों की टीम

लोगों को जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने में होगी सहूलियत

यह ट्रेन गुवा रेलवे स्टेशन से टाटानगर के लिए दोपहर 1:35 पर रवाना होगी. इस ट्रेन का किराया गुवा से टाटानगर तक का 65 रुपए है. और गुवा से चाईबासा के लिए 45 रुपए है. गुवा से मालुका तक का किराया 30 रुपए और बड़ाजामदा, नोवामुंडी डांगुवापोसी तक का गुवा से किराया रेलवे द्वारा 30 रुपया निर्धारित  किया गया है. ज्ञात हो कि इस ट्रेन का परिचालन हेतु गुवा वासी के साथ-साथ क्षेत्र के सांसद गीता कोड़ा का भी अथक प्रयास रहा है. इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने से अब लोगों को बड़ाजामदा जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने में काफी सहूलियत होगी. लोगों को अब भाड़े गाड़ी में सफर कर बड़ाजामदा जाने का आवश्यकता नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rasoi-sanyogika-committee-submitted-a-memorandum-to-the-education-department-regarding-honorarium-payment/">चाईबासा

: मानदेय भुगतान को लेकर रसोईया संयोजिका समिति ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही