Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पांच जुलाई को अंचल कार्यालय में दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh) : पांच जुलाई को नोवामुंडी के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी नोवामुंडी के अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा ने देते हुए लगातार न्यूज को बताया कि शिविर का आयोजन पांच जुलाई को सुबह साढे़ दस बजे से लेकर देर शाम तक होगा. इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे. चिकित्सक दिव्यांगों की जांच कर उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र देंगे. इसी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकार दिव्यांगों को पेंशन आदि का लाभ देने की प्रक्रिया प्रारम्भ करेगी. उन्होंने कहा कि नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के तमाम दिव्यांग शिविर का लाभ उठाने हेतु शिविर में भाग ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-major-accident-was-averted-near-ashiana-mor/">आदित्यपुर

: आशियाना मोड़ के पास बड़ा हादसा होते-होते टला

मुखिया ने दिव्यांगों के लिए वाहन उपलब्ध कराया

दूसरी तरफ इस शिविर को लेकर किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने अपने पंचायत क्षेत्र के दिव्यांगों को इस शिविर में भेजने के लिए किरीबुरु से विशेष वाहन और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है. यह एम्बुलेंस पांच जुलाई की सुबह लगभग नौ बजे प्रोस्पेक्टिंग से तमाम दिव्यांगों को लेकर नोवामुंडी जाएगी और सभी को नोवामुंडी से वापस लाकर किरीबुरु छोडे़गी. मंगल गिलुवा ने किरीबुरु पूर्वी पंचायत के तमाम दिव्यांगों से अपील किया है कि वह इस शिविर का लाभ उठाए और एम्बुलेंस से नोवामुंडी पहुंचे.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही