Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पी लोडर मशीन ने बाइक चालक को मारा धक्का, बाल-बाल बचे

Novamundi (Sandip Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के बिरसा नगर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के समीप बिरसा नगर में चल रहे खुदाई कार्य में लगे पी लोडर मशीन ने शनिवार की सुबह 11 बजे विद्यालय आ रही रसोईया पुष्पा देवी तथा बाइक चला रहे उसके पति नरोत्तम तांती को पीछे से टक्कर मार दी. पीछे से तेज गति पी लोडर को आता देख बाइक चालक एवं उसकी पत्नी बाइक को वहीं छोड़ कूद कर अपनी जान बचाई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-supply-stalled-for-12-days-in-tholkobad-and-surrounding-villages/">किरीबुरु

: थोलकोबाद व आसपास के गांवों में 12 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
इस दौरान बाइक के ऊपर पी लोडर मशीन का पिछला चक्का चढ़ गया. इससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना गुवा थाना को दी गई. गुवा पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं सीआईएसएफ के जवानों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही