Search

 
 
 

नोवामुंडी : सामाजिक सुरक्षा को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थाना में की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा व आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटना लगातार हो रही है. इस चोरी की घटना में नाबालिग बच्चे शामिल हैं. आए दिन घर के बाहर लगे एलईडी बल्ब, लोहा, गाड़ियों से पेट्रोल और डीजल आदि की चोरी हो रही है. पकड़े जाने पर नाबालिग होने के कारण बच्चों को समझा बुझा कर छोड़ दिया जाता है. थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि आजकल नाबालिग बच्चों को नशे की लत लग गई है और वह नशा के लिए पैसे की कमी को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. परंतु पकड़े जाने पर उसपर केस नहीं किया जा सकता है. हालांकि उसे बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है. चोरी की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करने की जरूरत है. वैसे अभिभावक जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं उसे जागरूक कर स्कूलों में नामांकन कराया जाए. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-water-dripping-from-the-roof-of-project-high-school-bakulchanda-students-worried/">डुमरिया

: प्रोजेक्ट हाईस्कूल बकुलचंदा में छत से टपक रहा पानी, विद्यार्थी परेशान

अभिभावकों को जागरूक करने की जरूरत

सभी पंचायत प्रतिनिधि महीने में एक बार बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. इस पर नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि बच्चों को जागरूक करने के लिए कई बार अभियान चलाया गया है. बच्चों के अभिभावकों को सख्त निर्देश भी दिया गया कि बाल विवाह, बाल श्रम बच्चों से ना कराएं. साथ ही साथ गुवा बाजार में सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि बच्चों से बाल श्रम ना कराएं अन्यथा पकड़े जाने पर उस दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिप सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, जेएसएलपीएस जेंडर ममता देवी, गीता देवी, बाल अधिकार सुरक्षा समिति सदस्य के पदमा केसरी सहित समूह की महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही