Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय नुईया में अभिभावक-शिक्षक बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नुईया गांव के उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय में बुधवार को अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की अध्यक्षता में हुई. कक्षा एक से लेकर कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की जानकारी अभिभावकों को दी गई. बैठक में कहा गया कि पढ़ाई से संबंधित बच्चों को परेशानी या समझने में दिक्कत हो रही हो तो इसके लिए शिक्षकों से बात करके बच्चे की परेशानी को दूर करें. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-giving-30-days-training-to-women-employment-related-kits-were-given/">चाईबासा

: महिलाओं को 30 दीन का प्रशिक्षण देकर रोजगार से संबंधित किट दिए गए

स्कूलों में लगाया जाएगा आधार कैंप 

देवकी कुमारी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को खाली पेट स्कूल नहीं भेजें. बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने. बैठक में अभिभावकों ने कहा कि काफी बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है , प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिप सदस्य से मदद करने की अपील की गई. देवकी कुमारी ने आश्वस्त किया कि अंचलाधिकारी से बात कर के स्कूलों में आधार कैंप लगाया जाएगा. बैठक में उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीमचंद महतो, शिक्षक राजेश कुमार, शिक्षिका रजनी नायक सहित बच्चों के अभिवाकगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-process-will-start-in-excellent-schools-from-april-27-application-till-may-7/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालयों में 27 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, आवेदन 7 मई तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही