Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बड़ाजामदा स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर जाम से मरीजों को हो रही परेशानी

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर आयरन ओर की गाड़ियों की लगने वाली जाम से मरीजों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है. ज्ञात हो कि बाईबेड़ा बस्ती समीप एजे ग्लोबल की ट्रांसपोर्टिंग कंपनी चल रही है. जिसके कारण आयरन ओर से लदे गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है. गाड़ियों की लंबी लाइन लगने के कारण वहां जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. यहां तक की बाइक सवार को भी उस रास्ते आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी व उप प्रमुख ज्योति दास से शिकायत की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-in-rankini-temple-premises-regarding-organizing-binda-fair/">घाटशिला

: बिंदा मेला आयोजन को लेकर रंकिणी मंदिर परिसर में बैठक

जिप सदस्य व उप प्रमुख उपायुक्त से करेंगी शिकायत

शिकायत मिलते ही जिप सदस्य व उप प्रमुख ने सोमवार को बड़ाजामदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क के वस्तु स्थिति की जानकारी ले अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई. मालूम हो कि बड़ाजामदा में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बाईबेड़ा बस्ती है और इसी बस्ती से एजे ग्लोबल ट्रांसपोर्टर आयरन ओर की ट्रांसपोर्टिंग कर बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग ले जाती है. जिप सदस्य देवकी कुमारी व उप प्रमुख ज्योति दास ने कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त से की जाएगी ताकि ट्रांसपोर्टिंग अस्पताल के रास्ते ना कर किसी अन्य रास्ता का विकल्प चुने. जिससे मरीजों को अस्पताल आने जाने में कोई परेशानी ना हो. साथ ही जिप सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि जिस बस्ती से ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है वहां छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते हैं. कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही