Search

 
 
 

नोवामुंडी : जान हथेली पर रख रेलवे फाटक पार कर रहे लोग

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा स्थित रेलवे फाटक से मोटरसाइकिल चालक अपनी जान जोखीम में डाल कर रेलवे ट्रैक को पार करते हैं . इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान गेट कीपर या रेलवे सुरक्षा बल के जवान मोटरसाइकिल चालकों को मना भी नहीं करते है. जबकि बड़ाजामदा रेलवे फाटक के पास थाना भी मौजूद है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-day-sanyasi-mela-at-rupushkundis-sanyasi-thana-from-january-16/">चाकुलिया

: रूपुषकुंडी के सन्यासी थान में तीन दिवसीय सन्यासी मेला 16 जनवरी से

फाटक को आधे घंटे पहले बंद करने से लग जाता है जाम

ज्ञात हो कि बड़ाजामदा रेलवे फाटक को ट्रेन गुजरने से पहले आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाता है. ट्रेन गुजरने के बाद लगभग आधे घंटे बाद फाटक को खोला जाता है. इससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है. इस संबंध में गेटकीपर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी चाबी स्टेशन मास्टर के पास है. जब तक वहां से लॉक नहीं खुलेगा तब तक हम गेट नहीं खोल सकते हैं. कई बार ग्रामीणों ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने की भी मांग की. स्टेशन मास्टर को पत्र भी सौंपा गया हैं. परंतु अभी तक इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-sanctity-of-the-temple-is-being-violated-due-to-sewage-from-hotels-and-houses-in-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम में होटल एवं घरों का जल-मल प्रवाहित होने से मंदिर की पवित्रता हो रही है भंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही