Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : मागे पर्व पर लोगों ने मांदर की थाप पर किया नृत्य

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र और मनोहरपुर प्रखंड के रोवाम गांव में सोमवार को मागे पर्व आदिवासी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया. गांव के दिउरी मोंगाराय सिद्धू ने मां बूरु देशाउली देवी देवता से गांव में कोई आपदा नहीं आए और गांव की सुख शांति की कामना की. पूजा पाठ के बाद गांव के बच्चे-बूढ़े एवं महिलाओं ने मांदर की थाप पर जमकर हो नृत्य किया. गांव में मागे पोरोब को लेकर गांव के छोटे-छोटे बच्चे काफी उत्साहित है. सभी लोगों ने नए कपड़े पहन कर धूमधाम से मागे पोरोब मनाया. मौके पर दिउरी के सहयोगी चुम्मबरू पूर्ति, मुंडा बुधराम सिद्धू, रामू सिद्धू , मुखिया राजू सांडिल, सुखराम सांडिल, मंगल कुम्हार, जगदीश पूर्ति, हरि पूर्ति सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-protests-in-front-of-sbi-bank-demanding-probe-into-loan-given-to-adani-group/">आदित्यपुर

: अडानी ग्रुप को दिए ऋण की जांच की मांग को लेकर एसबीआई बैंक के समक्ष कांग्रेस का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही