Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ईस्टर पर्व को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों ने कब्रिस्तान की साफ-सफाई की

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के क्रिश्चियन समाज के लोगों ने शनिवार को सुबह कब्रिस्तान में अपने-अपने परिजनों के कब्र की साफ-सफाई कर रंगाई पुताई की. ऐसा माना जाता है कि ईस्टर संडे मसीह के पुनरुत्थान का एक आनंदमय उत्सव होता है. गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था. यह वह दिन है जब ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशु मसीह के क्रूस को याद करते हैं. ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-team-of-70-litterateurs-of-the-city-leaves-for-varanasi-ayodhya-tour/">जमशेदपुर

: वाराणसी-अयोध्या भ्रमण पर नगर के 70 साहित्यकारों का दल रवाना

कब्रिस्तान में कब्र के रंग-रोगन का कार्य किया

ईस्टर पर्व को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों ने अपने-अपने परिजनों के कब्रों की साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य किया. ईस्टर पर्व के दिन सुबह 4:00 बजे क्रिश्चियन समाज के लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के कब्र पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस दौरान सभी क्रिश्चियन समाज के लोग परिजनों के कब्र पर मोमबत्ती जलाकर तथा फूलों से सजा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही