Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : आदिवासी समाज के लोगों ने वनभुजड़ी का किया आयोजन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवासाई के देशाउली स्थल में रविवार को आदिवासी समाज के लोगों ने वनभुजड़ी का आयोजन किया. इस दौरान गुवासाई के दिउरी सुशील पूर्ति और नंंदो पूर्ति ने वन देवी की पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-समृद्धि की कामना की. देशाउली स्थल में वनभोज के आयोजन में हो आदिवासी समाज के लोगों ने देशाउली सरना स्थल पेड़ के नीचे भोजन बनाकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक भोजन कर आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-stoppage-of-janshatabdi-express-at-sini-station-will-start-from-may-8-arjun-munda-will-flag-off/">चांडिल

: सिनी स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का 8 मई से शुरू होगा ठहराव, हरी झंडी दिखाएंगे अर्जुन मुंडा

बाहर खाना बनाकर खाते हैं आदिवासी समुदाय के लोग

बता दें कि वनभुजड़ी के आयोजन पर आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा अपने घरों में खाना नहीं बनाया जाता है. किसी के घर पर चूल्हा नहीं जलता है. सभी आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट होकर घर के बाहर खाना बनाकर खाते हैं. इस मौके पर डाकुवा जगमोहन पूर्ति, लंका पूर्ति, विकास पूर्ति, राज पूर्ति, लांगो पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति, बाबूलाल पूर्ति, शम्भु पूर्ति, चंदमोहन पूर्ति, लखन पूर्ति, पूर्व मुखिया ललिता पूर्ति, सरिता सिद्धू, लकेश पूर्ति, मंगल पूर्ति, साधु चरण सिद्धू, सारंडा पीढ़, मानकी सुरेश पूर्ति, लाकेश पूर्ति, टिंकू पूर्ति, बंसत पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही