Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा बाजार क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन काटने का लोगों ने किया विरोध

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा बाजार में सेल प्रबंधन द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. लगातार दो दिनों से अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटा जा रहा है जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है. ज्ञात हो कि सेल प्रबंधन के विभिन्न कॉलोनी में रहने वाले सेल कर्मियों के लिए बिजली मुहैया कराई गई है. परंतु गरीब तबके के लोगों को प्रबंधन ने बिजली का कनेक्शन नहीं दिया है. इस कारण ज्यादातर लोग हुकिंग कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद सेल प्रबंधन ने ऐसे अवैध बिजली कनेक्शनों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन को काट कर तार को भी जब्त कर रही है. अचानक बिजली काटे जाने से नाराज लोगों ने इसकी शिकायत नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी से की और बिजली उपलब्ध कराने की गुहार लगाई. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-zip-president-lakshmi-suren-inaugurated-the-new-bazar-haat-in-lipunga-village/">नोवामुंडी

: लिपुंगा गांव में नया बाजार हाट का जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया उद्घाटन

लोगों के घरों में मीटर लगाकर वैध कनेक्शन देने की मांग

इस मामले को लेकर शुक्रवार को जिप सदस्य ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सेल के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात की और अवैध बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने का आग्रह किया. इस पर सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि ने कहा कि कुछ सालों से सेल का बिजली बिल काफी बढ़ गया है. अवैध बिजली कनेक्शन से बिजली की खपत ज्यादा बढ़ गई है. इससे खदान चलाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-anm-working-on-contract-went-on-strike-health-system-collapsed/">जादूगोड़ा

: अनुबंध पर कार्यरत एएनएम गई हड़ताल पर, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई
गुवा में भी झारखंड सरकार की बिजली सेवा उपलब्ध है. उसके तहत गरीबों को बिजली मुहैया कराई जाए ताकि सेल को इसमें ज्यादा परेशान ना होना पड़े. इस पर जिप सदस्य ने कहा कि सेल प्रबंधन लोगों को वैध कनेक्शन दे कर उनके घरों में मीटर लगाए, ताकि गरीब तबके के लोग भी उजाले में रह सके. मौके पर जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, रेखा प्रसाद, रितेश प्रसाद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही