: इनफिनिटी पार्क के रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जर्जर सड़क निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता को लिखा गया था पत्र
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची को पत्र लिखकर 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण संबंधित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया था. उसके बाद विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा भी 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया था. जिसमें कहा गया था कि आम जनों की समस्याओं के मद्देनजर शीघ्र ही पथ के शेष छूट हुए भाग का डीपीआर बनाकर शेष पथ का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए. उसके बावजूद सड़क का नहीं बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. काफी प्रयास के बाद इस जर्जर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है. और 2 माह के अंदर सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. जिससे यहां के ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-strike-of-infinity-parks-ryots-begins/">आदित्यपुर: इनफिनिटी पार्क के रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
सरकारी बिजली गरीबों को मुहैया कराई जाएगी- कोड़ा
उसके बाद कोड़ा ने आगे कहा कि सेल के आवासीय क्षेत्र में गरीब ग्रामीणों के घर गुवा सेल प्रबंधन द्वारा बिजली लाइन काट देने से गरीबों का घर अंधकार हो गया है. एक और जहां झारखंड सरकार गरीबों के घर को रोशन कर रही है वहीं दूसरी ओर सेल प्रबंधन गरीबों के घर में बिजली काट कर ढिबरी युग में जीने को मजबूर कर रही हैं. इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों के घर पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है. इसके समाधान के लिए सरकारी बिजली गरीबों को मुहैया कराने के लिए वैध कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग से वार्ता कर गरीबों के घरों को भी उजाला किया जाएगा. इस दौरान इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सलीम कुरेशी, विजय कुमार दास, नरेश दास, जिप सदस्य देवकी कुमारी, पंचस भादो टोप्पो, पीसी राणा, ज्वाला साहनी, प्रवीण नाग, उदय सिंह, सन्नी गुप्ता, केशव पाठक सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eight-year-old-girl-raped-in-guindimundi-forest-near-pandrashali-youth-arrested/">चाईबासा: पांड्राशाली के पास गिंडीमुंडी जंगल में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment