Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा थाना क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाते एक नक्सली को पुलिस व सीआरपीएफ ने पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार की देर शाम पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगदा गांव के बेड़ासाई के समीप एक नक्सली को बैनर-पोस्टर लगाते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली कुइन्सा केराई है. गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नक्सली कुइन्सा केराई क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय था. कुइन्सा केराई की उम्र करीब 20 वर्ष है. उसके पिता स्वर्गीय तुरम केराई हैं. उसे गिरफ्तार करने के बाद मानवीय न्यायालय में स्थापन के लिए भेजा गया. बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रही है, जिसे लेकर जिला पुलिस बल भी क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को गुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बैनर-पोस्टर लगाने की संभावित जानकारी मिली थी.  इसके मद्देनजर किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, सीआरपीएफ 197वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी परविन्दर सिंह, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव आदि पदाधिकारी और जवान सतर्क थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-district-child-line-celebrated-world-anti-human-trafficking-day/">सरायकेला

: जिला चाइल्ड लाइन ने मनाया वर्ल्ड एन्टी ह्यूमन ट्राफिकिंग डे
दो दिनों से गुवा थाना अंतर्गत सारंडा के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एम्बुस लगाकर बैठे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक नक्सलियों का हस्तलिखित बैनर गांगदा क्षेत्र में लगा रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसे रूकने के लिए आवाज लगाई तो वह जंगल की ओर भागने लगा. पहले से जंगल की घेराबंदी करके रखी पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नक्सलियों का शहीद सप्ताह से संबंधित बैनर बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है. नक्सली द्वारा लगाए जा रहे बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह पूरे जोश-खरोश के साथ मनाने और सफल बनाने की अपील की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही