Search

 
 
 

नोवामुंडी : पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 
Noamundi/Kiriburu : नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने 2 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम दीपक गिरी बताया जा रहा है. दीपक गिरी नोवामुंडी थाना अन्तर्गत आम बगान, मध्य विद्यालय के समीप स्थित अपने मकान में रहता है. गिरफ्तार दीपक के खिलाफ नोवामुंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार युवक को बुधवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि नोवामुंडी आम बगान के एक मकान में काफी दिनों से गांजा बिक्री की खबर मिल रही थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-arrested-for-stealing-scrap-from-a-closed-company-went-to-jail/">आदित्यपुर

: बंद पड़ी कंपनी से स्क्रैप चोरी करते तीन गिरफ्तार, गया जेल
पुलिस इसे गांजा समेत रंगे हाथों गिफ्तार करना चाहती थी. इसी को लेकर अवैध कारोबार में लिप्त तस्कर सदस्य को गिरफ्तार करने में विलंब हो रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उनके मकान में छापेमारी की गई तो हकीकत सामने आया. गांजा हाथ लगते ही दीपक गिरी को गांजा खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पहले भी लखनसाई से एक मकान से गांजा और डोडा को जब्त किया गया था. उस मामले में भी एक व्यक्ति को जेल भेजा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही