Search

 
 
 

नोवामुंडी : नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाले अनिल गोप को गुवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि रोवाम गांव के रहने वाले गणेश गोप ने गुरुवार को गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कहा था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ रोवाम गांव के ही रहने वाले अनिल गोप शादी का झांसा देकर 2 साल से लड़की का यौन शोषण करता रहा. 2 साल बीत जाने के बाद अनिल गोप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इसे भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-accusations-of-gross-irregularities-on-sensor-and-je-in-pond-restoration-work/">धनवार

: तालाब जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक और जेई पर घोर अनियमितता के आरोप

लड़की ने पूरी आपबीती अपने पिता को बताई

नाबालिग लड़की ने पूरी आपबीती अपने पिता गणेश गोप को बताई. उसके बाद पिता गणेश गोप ने गुरुवार को गुवा थाने में अनिल गोप के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था. शिकायत दर्ज करने के बाद नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही