Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, बाइक चालकों को मिली हिदायत

Noamundi (Sandip Kumar) : गुवा के विभिन्न जगहों पर सोमवार को गुवा पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच अभियान गुवा बाजार बैंक मोड़ स्थित हिरजीहाटिंग, डीएवी स्कूल के समीप सहित अन्य कई जगहों पर क्राइम को लेकर गुवा थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच अभियान चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाया गया. अचानक हुए इस सघन वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गई. वाहन जांच अभियान के तहत गाड़ी से संबंधित कागजात जैसे रोड टैक्स, पोलूशन, हेलमेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजातों की जांच की गई. [caption id="attachment_567032" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Novamundi-Vahan-Janch-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वाहन जांच करती गुवा पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-check-up-camp-for-sabar-families-at-mahulia-maidan/">घाटशिला

: महुलिया मैदान में सबर परिवारों के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

गाड़ी चलाते समय जरूरी कागजातों को साथ रखें

चार चक्का वाहनों की डिक्की खोल कर बारीकी से जांच की गई. जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण तथा हेलमेट नहीं पहनने को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि गाड़ी चलाते समय जरूरी कागजातों को साथ रखें. साथ ही हेलमेट पहलने की हिदायत भी दी. बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि अपने वाहनों को तेज गति से ना चलाएं ताकि दुर्घटना ना घटे. वाहन जांच अभियान में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही