Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन पकड़ाए

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : होली के मद्देनजर पुलिस ने नोवामुंडी समेत आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ने नोवामुंडी से जगन्नाथपुर व बड़ाजामदा जाने वाली मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाया गया. अचानक वाहन जांच शुरू होने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. लोग पुलिस को देख दूसरे रास्ते से आवागमन करते दिखाई दिए. पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रोड टैक्स, प्रदूषण, हेलमेट, इंश्योरेंस आदि कागजातों की जांच की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-launched-vehicle-checking-operation-in-the-area/">किरीबुरू

: पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वाहन जांच अभियान

नियमों का पालन नहीं करने पर लगाई फटकार

खास तौर पर चार पहिया वाहनों के डिक्की की बारीकी से जांच की गई. इस दौरान पुलिस ने कई वाहन चालकों के पास वाहन से सम्बंधित कागजात नहीं होने व हेलमेट नहीं पहने होने पर फटकार लगाई. नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजातों को हमेशा अपने साथ रखें, साथ ही दुर्घटना को रोकने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं. बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं. वाहनों को तेज गति से ना चलाएं ताकि दुर्घटना ना घटे. वाहन चेकिंग अभियान में नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही