Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा बाजार में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : एंटी क्राइम को लेकर गुवा बाजार में पुलिस ने गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह वाहन जांच अभियान चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार चलाया गया. अचानक हुए इस वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. वाहन जांच अभियान के तहत गाड़ी से संबंधित कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रोड टैक्स, पोलूशन, हेलमेट, इंश्योरेंस आदि कागजातों की जांच की गई. साथ ही चार चक्का वाहनों की भी जांच की गई. कार के डिक्की खोल कर बारीकी से जांच की गई. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-water-tower-in-dungridih-is-bad-for-six-months-villagers-are-struggling-with-drinking-water-problem/">डुमरिया

: डुंगरीडीह में छह माह से जल मीनार खराब, पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण

जांच के दौरान चालकों से वसूला गया फाइन

जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण उनसे फाइन वसूला गया. जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था उसे जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय गाड़ी से संबंधित कागजात गाड़ी में अवश्य रखें. थाना प्रभारी ने बाइक चालकों से विशेष अपील किया कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें. बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि अपने वाहनों को तेज गति से ना चलाएं. शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं. शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वाहन जांच अभियान में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार, एसआई धनंजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही