Search

 
 
 

नोवामुंडी : उड़ीसा मैंगनीज मिनरल्स में पुलिस का छापा, पुलिस को देख चोर स्कूटी छोड़ फरार

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव स्थित बंद पड़े, आधुनिक स्टील प्लांट के उड़ीसा मैंगनीज मिनरल्स से स्क्रैप (लोहा) की चोरी की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान कुछ महिलाओं को प्लांट से स्क्रैप को निकाल कर ले जाते पकड़ा. महिलाओं से पूछताछ के क्रम में उन लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने प्लांट से लोहा निकालकर मुख्य सड़क पर रखने को कहा था. इसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे. इसके बाद पुलिस ने वहां से एक स्कूटी सवार को निकलते देख उसे रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार स्कूटी छोड़ फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/police-arrested-11-criminals-including-plfi-ugrawadi-weapons-recovered/">PLFI

उग्रवादी समेत 11 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस कर रही लगातार छापामारी

थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. जांच करने पर स्कूटी रोहित गुप्ता के नाम पर होने की जानकारी मिली. पुलिस अब रोहित गुप्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है. गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नुईयां गांव के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान जारी है साथ ही साथ चोरों पर नकेल कसने हेतु अभियान चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही