Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी शुरू, किया जा रहा रंग-रोगन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुवा कारो नदी कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के रंग रोगन का कार्य जारी है. श्रद्धालुओं में देश प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए मंदिर को वीरता, सादगी और हरियाली की थीम पर भगवा, सफेद व हरा रंग से रंगा गया है. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की बरात योग नगर शिव मंदिर से नगर परिक्रमा कर गुवा बजार स्थित कुसुम घाट शिव मंदिर तक प्रस्थान करेगी. जिसमें अलग-अलग वेशभूषा में शिवटोली नजर आयेगी. वहीं इस वर्ष भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा जमशेदपुर से लाया जा रहा है. पुजा के दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और भजन कीर्तन का आयोजन मंदिर समिति द्वारा कराया जाएगा. पूजारी प्रभात कुमार पाणीग्राही ने कहा कि श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रही है. इस वर्ष मंदिर प्रागण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-police-arrested-two-members-of-cycle-thief-gang-recovered-25-cycles/">जमशेदपुर

: साकची पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही