Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, सात जगहों पर होती है पूजा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. जगह जगह बन रहे पंडाल. गुवा में सात जगह पर मां दुर्गा प्रतिमा की पूजा की जाती है. जिसमें रामनगर, विवेक नगर, कल्याण नगर, प्रीफेड कॉलोनी, बिरसानगर टू, कैलाश नगर तथा नुईया गांव के रुंगटा कॉलोनी में इसकी तैयारी को लेकर दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-assistant-professor-of-kolhan-university-expressed-concern-over-excessive-mining-of-sand-from-rivers/">चाईबासा

: नदियों से बालू के अत्यधिक खनन पर कोल्हान विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ने जताई चिंता

उबड़-ऱाबड़ सड़कों को किया जा रहा है दुरुस्त

गुवा सेल प्रबंधन द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर हर जगह साफ सफाई की जा रही है. साथ ही उबड़-खाबड़ सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए आने-जाने में कोई परेशानी ना हो. नवरात्र की तैयारी को लेकर गुवा के कच्छीधोड़ा में महिलाओं के द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है. महिलाओं द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक महिलाएं डांडिया खेलेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही