Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : विद्या भारती के झारखंड प्रांत की सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में नोवामुंडी शिशु मंदिर की सीमा पालित सम्मानित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी की प्रधानाचार्य सीमा पालित (गुरु मां) को विद्या भारती के सभी आयामों को गति देने के लिए झारखंड प्रांत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में पुरस्कृत किया गया. इन्हें विद्या भारती की योजनानुसार बरगंडा गिरिडीह में आयोजित 28वें प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्या भारती के संगठन मंत्री ख्यालीराम, प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, अखिल भारतीय  मंत्री (विद्या भारती) ब्रह्माजी राव, क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा, केविएस शख्य (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित) की उपस्थित थे. प्रधानाचार्य की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव रामस्वरूप पोद्दार, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी सहित समिति के सभी सदस्यों, सभी आचार्यों, अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Novamundi-Padmavati-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tripartite-talks-fail-on-transporting-chatti-bariatu-coal-mines/">हजारीबाग

: चट्टी बारियातू कोल माइंस की ट्रांसपोर्टिंग पर त्रिपक्षीय वार्ता विफल
प्रधानाचार्य सम्मेलन के इस मौके पर विद्या भारती प्रतिभा चयन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए कक्षा दशम की बहन सुष्मिता सुरेन को प्रमाणपत्र सह पुरस्कार राशि भी प्रधानाचार्य को प्रदान की गई. तत्पश्चात कक्षा चतुर्थ की बहन संप्रीति पालित को चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ. साथ ही संस्कृत ज्ञान परीक्षा में अन्य विद्यालयों एवं अपने विद्यालयों से अधिक भैया बहनों को सम्मिलित कराने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही