Search

नोवामुंडी : दिल्ली से आए प्रोग्राम मैनेजर ने की एस्पायर संस्था के कार्यक्रमों का निरीक्षण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad)नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड में बच्चों के अधिकार के लिए समुदाय में चल रहे कार्यक्रमों का मंगलवार को अवलोकन दिल्ली मुख्यालय से आए अधिकारियों ने की. अवलोकन करने वालों में मुख्य रूप से एसआईपी प्रोग्राम के आईसीडीएस प्रोग्राम समन्वयक सबा, कार्यक्रम प्रबंधक एजाज, एलईपी कार्यक्रम समन्वयक सतीश शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों ने बड़ाजामदा पंचायत के खासजामदा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया. उसके पश्चात आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में L3 कार्यक्रम का अवलोकन कर वहां के प्रधान शिक्षक राजकुमार श्रीवास्तव और एफएलएन द्वारा बच्चों के विकास पर चर्चा की गई. साथ ही दिरीबुरु पंचायत के पान्ड्राशाली गांव में सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर केंद्र के समिति से केंद्र के विकास पर चर्चा की. इसके अलावे किशोरी समूह और बाल अधिकार सुरक्षा समिति की बैठक में भागीदारी की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-general-meeting-of-master-sobran-manjhi-district-library-organized/">जमशेदपुर

: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय की प्रथम आमसभा आयोजित

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में बड़ाजामदा से ओम प्रकाश सिंह, राजा तिर्की, अनिता गोप, मीरा साव, सीता देवी, सावन गोप, जुनू चातोम्बा, अनिल पान, महेश दास, सुचित्रा बारिक, सुलोचना, गुवा से बाल अधिकार सुरक्षा समिति से पदमा केशरी, शंकर दास, गीता बहादुर, सुनीता सामंत, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, वार्ड सदस्य रजनी देवी, जानो चातर, कमला पात्रो, ममता केशरी, अलका रानी, एस्पायर प्रखंड समन्वयक हरिकृष्णा गोप, मानस रंजन चक्रवर्ती, एलईपी समन्वयक सुदीपा सेनापति, समन्वयक अंजली सोलंकी, बड़ाजामदा क्लस्टर से सुगमकर्ता बेनुधर, जीपीसीएम सताक्षी दास, कृष्णा गोप, एमआईएस शिवराज महापात्रो एवं अनुराधा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp