Search

नोवामुंडी : बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल छात्रों को रेड व ग्रीन बेल्ट दिया गया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी बड़ाजामदा विद्यालय में मंगलवार को झारखंड कराटे एसोसिएशन द्वारा बच्चों का परीक्षण कर रेड बेल्ट एवं ग्रीन बेल्ट दिया गया. इसमें 11 विद्यार्थियों को रेड बेल्ट एवं सर्टिफिकेट तथा तीन विद्यार्थियों को ग्रीन बेल्ट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस दौरान झारखंड कराटे एसोसिएशन से अनिल कुमार सिंह (4th dan black belt), एवं संदीप गुप्ता (3rd dan black belt), विद्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा, विद्यालय सदस्य सौरभ बॉस एवं उपस्थित अभिभावक ने विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. विद्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को आत्मरक्षा एवं अन्य गतिविधियां विद्यालय द्वारा करवाई जा रही है. कराटे एवं डांस में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करें. ताकि बच्चे बड़े होकर सिर्फ पढ़ाई में हीं नहीं विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-dilapidated-road-became-a-cause-of-trouble-for-the-villagers/">बहरागोड़ा

: जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बनी परेशानी की सबब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp