Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : दो साल से बंद पड़े बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का रिनोवेशन शुरू

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रेलवे मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कोरोना काल से बंद पड़ा हुआ था. एटीएम बंद हो जाने से ग्रामीण गुवा के रामनगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर निर्भर हो गए थे. इससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी शिकायत कई बार बैंक ऑफ इंडिया के गुवा शाखा प्रबंधक से की गई थी. उसके बावजूद बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम नहीं खुलने से ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही थी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-city-center-project-canceled-jyada-has-prepared-17-plots-and-issued-notification/">आदित्यपुर

: सिटी सेंटर प्रोजेक्ट रदद्, जियाडा ने 17 प्लॉट तैयार कर निकाला नोटिफिकेशन

ग्राहकों ने जमशेदपुर के शाखा प्रबंधक के प्रति जताया आभार

इसके बाद ग्राहकों ने इसकी शिकायत बैंक ऑफ इंडिया के जमशेदपुर शाखा के वरीय प्रबंधक से की. उसके बाद वरीय शाखा प्रबंधक के पहल पर रेलवे मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का रिनोवेशन कर इसे शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम शुरू हो जाएगा. अब इसके ग्राहकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का रिनोवेशन शुरू होने से ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा जा रहा है. इसको लेकर ग्राहकों ने बैंक ऑफ इंडिया के वरीय शाखा प्रबंधक जमशेदपुर को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-eid-prayers-offered-at-jagannathpur-eidgah/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही