Search

 
 
 

खबर का असर : नोवामुंडी : ठाकुरा गांव में खराब पड़े जलमीनार की हुई मरम्मत

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव के बीच टोला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित खराब पड़ा सोलर जलमीनार बुधवार को दुरुस्त हो गया. दरअसल, इससे संबंधित खबर लगातार हिंदी न्यूज पोर्टल में चलने के बाद अधिकारियों की नींद खुली. खबर देखने के बाद नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसे जल्द ठीक करने का निर्दश पीएचईडी विभाग को दिया. इसके पश्चात प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने पीएचडी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जलमीनार का निरीक्षण किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए जलमीनार की मरम्मत कर दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kudmali-cultural-program-organized-in-rolladih-village/">चाईबासा

: रोलाडीह गांव में कुड़माली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई

ज्ञात हो कि सोलर जलमीनार के खराब होने के कारण ग्रामीणों को कारो नदी के तट में चुंआ बनाकर पीने का पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा था. ठाकुरा गांव के बीच टोला में तकरीबन 250 परिवार रहते हैं. यहां रहने वाले सभी लोग मात्र एक ही जलमीनार पर आश्रित है. गर्मी में सोलर जलमीनार के खराब हो जाने से ग्रामीणों को को काफी परेशानी हो रही थी. इसकी लिखित शिकायत ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया ने पिछले माह नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो से की थी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई थी. ग्रामीणों ने इसी लेकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी थी. मरम्मत के दौरान मुख्य रूप से ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, वार्ड सदस्य राजेश चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया, सावित्री चाम्पिया, बिरजू चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही