Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : दिव्यांग मोहन गोप को मुआवजा दिलाने के लिए डीसी से लगाई गई गुहार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh): नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया पंचायत के चिरूपासेया गांव के गोप टोला निवासी दिव्यांग मोहन गोप को मुआवजा दिलाने के लिये झामुमो के नोवामुण्डी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने उपायुक्त को पत्र लिख गुहार लगाई है. मनोज लागुरी ने बताया की मोहन गोप पिता सुशिल गोप टाटा स्टील में कार्यरत ठेका कंपनी कोल्हान एजेंसी वेंडर में अकुशल मजदूर था. बीते वर्ष 12 जुलाई 2021 को काम के दौरान एक पत्थर टूटकर मोहन गोप के दाहिने आंख में लग गया. इससे वह बेहोस हो गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदुपर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-day-of-international-vaishya-mahasammelan-on-7th-july/">जमशेदुपर

: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस 7 जुलाई को

एक साल से किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला

घायल मोहन को टाटा स्टील नोवामुंडी अस्पताल में इलाज के बाद चाईबासा संजीवनी नेत्रालय में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दाहिने आंख को निकाल दिया गया. इसके बाद कोल्हान इजेंसी नाम के वेंडर के सुपर वाईजर सतेन्द्र प्रसाद और कोल्हान एजेंसी के ठेकेदार मोहन गोप को एक साल से किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. और ना हीं आंख के इलाज और मजदूरी का मानदेय दिया जा रहा है. उन्होंने मोहन गोप को उचित मुआवजा के अलावे स्थायी रोजगार देने की मांग कंपनी से की. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही