Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक जल्द बनेगी सड़क

Noamundi (Sandeep Kumar) : गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य होली के बाद आरंभ हो जाएगा. यह बातें गुवा दौरे में आई कोल्हान की सांसद गीता कोड़ा ने कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में गुवा हाथी चौक से लेकर सलाई गांव तक सड़क का निर्माण कराया गया था. परंतु इस सड़क निर्माण के दौरान गुवा सेल के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क को जर्जर अवस्था में छोड़ दिया गया था. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर उक्त सड़क का निर्माण कराने का आग्रह किया गया था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-man-commits-suicide-after-not-being-able-to-pay-bike-installment-middle-aged-man-hangs-himself-in-sonari/">जमशेदपुर

: बाइक की किस्त नहीं भर पाने पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सोनारी में अधेड़ ने लगाई फांसी
उसके बाद विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा भी सड़क निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया था. जिसमें कहा गया था कि आमजनों की समस्याओं के मद्देनजर शीघ्र ही उक्त पथ के शेष छूट हुए भाग का डीपीआर बनाकर सड़क का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए. उसके बावजूद सड़क का नहीं बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. काफी प्रयास के बाद इस जर्जर सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही