Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सेल के सीजीएम ने गुवा अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक(सीजीएम) विपिन कुमार गिरी ने सोमवार को सेल गुवा अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल के संयुक्त निदेशक डॉक्टर सीके मंडल व अन्य चिकित्सक मौजूद थे. सीजीएम ने मरीजों के सुविधाओं की जांच की तथा हर दृष्टिकोण से गुवा अस्पताल में सुविधाओं को संतोषजनक बताया. संयुक्त निदेशक डॉक्टर सीके मंडल ने बताया कि इस असपताल में वर्तमान में मरीजों की चिकित्सा हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध है. सीजीएम ने अस्पताल के दवाई स्टोर की जांच की एवं कार्यरत कर्मियों को सभी एक्सपायरी डेट की दवाएं हटाने का निर्देश दिया. फार्मासिस्ट को मार्गदर्शित किया कि किसी भी दृष्टिकोण से एक्सपायरी डेट की दवाई, मरीजों तक नहीं पहुंचनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-graduation-and-post-graduation-examination-started-in-ignou-center-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा शुरू

सभी डॉक्टरों के साथ अस्पतालकर्मी रहे मौजूद

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित कोरोना वैक्सीन की जानकारी ली. चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व कर रहे अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी अर्णव डे ने बताया कि विभागीय स्तर से सेवारत चिकित्सक मरीजों की जान बचाने के लिए प्रयासरत है. मौके पर डॉ गजेन्द्र कुमार, डॉ आदित्य पारीक, मोनिका भेंगरा, पॉलिनी सरकार एवं डॉ एस सरकार उपस्थित थे. चिकित्सीय कर्मी विजय प्रधान, मलय पानीग्रही, नित्यानंद, शारदा देवी, बसंती करवा व अन्य दर्जनों अस्पतालकर्मी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही