Search

 
 
 

नोवामुंडी : एरियर को लेकर सेल के ठेका मजदूरों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल के ठेका श्रमिकों ने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले आज गुरुवार को ठेका श्रमिकों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने किया. रामा पांडे ने श्रमिकों से कहा कि गुवा सेल प्रबंधन सभी ठेका श्रमिकों को एरियर का भुगतान नहीं कर रहा है. सेल प्रबंधन द्वारा एरियर की भुगतान को लेकर सिर्फ आश्वासन दे रही है. अब मजदूर जाग चुके हैं. इसके लिए सभी मजदूर को एकजुट होना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-army-opposes-the-examination-of-tata-steel-apprentice-in-other-states/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील अप्रेंटिस की परीक्षा दुसरे राज्यों में कराए जाने का बिरसा सेना ने किया विरोध

जनरल ऑफिस के समक्ष करेंगे ठेका श्रमिक आंदोलन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष सभी ठेका श्रमिक जिसमें सप्लाई कर्मी, सफाई कर्मी, नोटशीट कर्मी साथ ही ठेका श्रमिकों के समर्थन में सेल के स्थाई कर्मी भी शुक्रवार को संध्या 4 बजे एरियर की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. उसके बावजूद एरियर का भुगतान अविलंब नहीं होता है तो गुवा सेल खदान के उत्पादन को बंद कर दिया जाएगा. जिसकी जिम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी. इस दौरान मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, किशोर सिंह, राकेश यादव, केदार ठाकुर, रायसिंह, दुर्गा साहू, चंद्रिका खंडाईत, सुलेखा दास, कुंदन थापा, संध्या तियू, सीमा पूर्ती, पार्वती दास, लक्ष्मी बड़ाईक, सुरेश पिंगुआ सहित काफी संख्या में ठेका श्रमिक मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही