Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, प्रशासन मौन

Noamundi (Sandip Kumar) : नोवामुंडी के विभिन्न जगहों नोवामुंडी बाजार, रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर स्थित अवैध शराब की दुकान, पचायसाई, डीवीसी स्थित सड़क किनारे लाइन होटल, बालिझरन कैंप, जोजोकैंप, नोवामुंडी बस्ती सहित विभिन्न जगहों पर अवैध शराब की बिक्री जोरों पर की जा रही है. इसका खासा असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे पर पड़ रहा है. एक ओर जहां अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है वहीं झारखंड सरकार को राजस्व की हानी भी हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-found-cctv-footage-some-youths-are-fighting/">जमशेदपुर

: पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक कर रहे हैं मारपीट

प्रशासन अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम

एक ओर पूरे झारखंड में प्रशासन द्वारा शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है वहीं नोवामुंडी में खुलेआम अवैध शराब जगह-जगह बेचे जा रहे हैं. नोवामुंडी प्रशासन अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में नाकाम रही है. शराब माफियाओं द्वारा प्रशासन को भनक भी नहीं लगने देती और लुके छिपे इसकी बिक्री की जा रही है. प्रशासन को नोवामुंडी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की जरूरत है. ताकि युवा पीढ़ी को शराब से दूर रखा जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही