Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : संरक्षिका वेलफेयर कैंटीन का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के योग नगर स्थित सीआईएसफ बैरक में संरक्षिका वेलफेयर कैंटीन का उद्घाटन बुधवार को संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा की अध्यक्ष सुषमा चंदन ने फीता काटकर किया. ज्ञात हो कि इससे पूर्व सीआरपीएफ बैरक में कैंटीन की शुरुआत की गई थी. इस कैंटीन में ज्यादातर सामान कॉस्मेटिक, एसी, फ्रिज, कूलर, पंखा, होम अप्लायंस का सामान मिलती था. संरक्षिका वेलफेयर कैंटीन के माध्यम से अब महिलाओं को घरेलू सामान की भी बिक्री की जाएगी. इसके तहत आटा, चावल, दाल सहित किचन के सारे सामान उपलब्ध रहेंगे. यह कैंटीन सार्वजनिक नहीं की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Noamundi-Cainteen-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bhandara-organized-with-cultural-program-on-ganesh-chaturthi/">नोवामुंडी

: गणेश चतुर्थी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भंडारा का आयोजन
यह कैंटीन से सामान की खरीदारी एटीएम कार्ड के द्वारा की जा सकती है. यह कैंटीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों तथा सेल के अधिकारियों के लिए आरक्षित है. इस कैंटीन में कैश देकर सामान की खरीदारी नहीं की जा सकती है. इसके लिए ऑनलाइन एटीएम का प्रयोग ही मान्य है. कैंटीन से खरीदारी करने पर टैक्स नहीं लगेगा. इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेड राकेश चंदन, असिस्टेंट उप कमांडेड सन्नी विलियम, निखिथा विलियम सहित सीआईएसएफ के जवान एवं महिलाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही