Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सीआईएसएफ जवानों को देख लोहे की जाली छोड़ भागे चोर

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल खदान के कच्छी धौड़ा स्थित फिटनेस पार्क व चिल्ड्रन पार्क से बीती रात चोरों ने गार्ड वालों को उखाड़ ले गए थे. शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने चोरी कि घटना को लेकर विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रहे थे. इसी दरम्यान कुछ चोरों को लोहे की जाली ले जाते हुए देखा गया. जब सीआईएसएफ के जवानों ने चोर के पास पहुंचे तो चोरों ने लोहे की जाली छोड़ कर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-veer-kunwar-singhs-birth-anniversary-money-in-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनी

लोहे की जाली छोड़ भाग निकले चोर

इस संबंध में सीआईएसएफ इंटेलिजेन्स विंग के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सेल के फिटनेस पार्क एवं चिल्ड्रन पार्क में सीआईएसएफ की ड्यूटी नहीं दी गई है. सीआईएसएफ की ड्यूटी सेल जेनरल ऑफिस में है. फिटनेस पार्क एवं चिल्ड्रन पार्क की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की नहीं है परंतु उसके बावजूद भी सीआईएसएफ के द्वारा चोरी की घटना को लेकर इसकी छानबीन की जा रही थी. इसी दरम्यान शुक्रवार की सुबह कुछ चोरों को लोहे की जाली ले जाते देखा गया. चोरों को पकड़ने की कोशिश की गई परंतु चोर लोहे की जाली को छोड़ भाग निकले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही