Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : लक्ष्मीपुर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Manoharpur (Ajay Singh)गुरुवार को प्रखंड के नंदपुर पंचायत अंर्तगत ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित स्कूल के मैदान में नवयुवक संघ ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पंसस सुदर्शन नायक एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम मुंडा शरतचंद्र नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फिता काटकर किया. इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों के अलाव् मनोहरपुर अंचल तथा चक्रधरपुर, लोटापहाड़, सोनुवा एवं गोइलकेरा के भी युवाओं ने भी हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-if-there-is-no-stoppage-of-trains-in-kandra-like-in-the-past-there-will-be-rail-traffic-jam-madhu-koda/">आदित्यपुर

: कांड्रा में पूर्व की भांति ट्रेनों का नहीं हुआ ठहराव तो होगा रेल चक्का जाम : मधु कोड़ा

अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पंसस सुदर्शन नायक ने खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का सलाह दिया. उन्होंने सभी पंचायतवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को नववर्ष और मकर संक्रांति पर्व कि बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में रोहित नायक, देवाशीष नायक, सनातन गोप, तानसेन नायक, सूरज नायक, कार्तिक नायक, गोवर्धन नायक, पुष्पक नायक, मुंडा शरत् चंद्र नायक आदि सदस्यों समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही