Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा खदान में “कर्मचारियों की दक्षता में अभिवृद्धि” विषय पर संगोष्ठी आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में गुवा लौह अयस्क खदान (सेल) के मानव संसाधन विकास केन्द्र में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ. दो दिवसीय इस संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को गुवा माइंस के महाप्रबंधक (माइंस) एसपी दास ने विधिवत किया. सांगठनिक उत्कृष्टता व कर्मचारियों की दक्षता में अभिवृद्धि विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में खदान के विभिन्न विभागों के 25 कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान महाप्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बल पर ही कर्मचारी ज्ञानवान तथा जागरूक होता है. आज का युग ज्ञान पर आधारित है. ज्ञान में वृद्धि कर ही हम अपने उद्योग में उत्पादकता तथा गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं, जो उद्योगों के अस्तित्व की रक्षा हेतु जरूरी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-parent-teacher-meeting-organized-in-bangla-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी से करोड़ो लोगों की जा सकती है नौकरी

इस अवसर पर सीवी कुमार, महाप्रबंधक (ईएमई मेकेनिकल) ने अपने संबोधन में कर्मचारियों से कार्यस्थल पर हर तरह की बर्बादी को रोकने का सलाह दिया, ताकि उत्पादन लागत में कमी लाई जा सके. इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण, वैश्वीकरण तथा आधुनिकीकरण के इस दौर में सेल को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए कर्मचारियों को उत्पादन लागत में कमी, उत्पादकता तथा गुणवत्ता में वृद्धि ही एक मात्र विकल्प होगा. भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को आगाह करते कहा कि इसका उपयोग से कम्पनियों में उत्पादन लागत में कमी तो लाई जा रही है, लेकिन दूसरी ओर इस तकनीक के उपयोग से पूरे विश्व में 2030 तक दो करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही