Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जोड़ा खनन क्षेत्र के श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए संवेदीकरण और बातचीत कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह के हिस्से के रूप में उप मुख्य श्रम आयुक्त (सेंट्रल) कार्यालय, भुवनेश्वर ने जोड़ा वेस्ट ऑडिटोरियम में जोड़ा माइनिंग बेल्ट में कार्यरत श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए एक संवेदीकरण और बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया. शकुंतला पटनायक, उप मुख्य श्रम आयुक्त (सेंट्रल) भुवनेश्वर उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. उन्होंने श्रमिकों के लाभ के लिए भारत सरकार द्वारा अधिनियमित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और श्रम कानूनों के प्रावधानों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में पीके राणा, आरएलसी (सेंट्रल) भुवनेश्वर, एसके सेठी, आरएलसी (सेंट्रल) राउरकेला, डॉ एसके सेठी, एलईओ (सेंट्रल) राउरकेला और बड़बिल, सरोज कुमार बनर्जी, चीफ (जोडा) टाटा स्टील, जीवी सत्यनारायण, चीफ (खोंदबोंद) टाटा स्टील, और अवनीश कुमार, चीफ (मैंगनीज माइन्स), टाटा स्टील उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील लिमिटेड के माइंस डिवीजन के सहयोग से किया गया था. सेल, टाटा स्टील, ओएमसी, जिंदल स्टील एंड पावर, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, रूंगटा माइंस, त्रिवेणी अर्थ मूवर्स आदि सहित विभिन्न खनन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने 124 महिलाओं सहित 250 श्रमिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम में शिरकत की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-childrens-fair-organized-in-primary-school-jojogutu/">किरीबुरु

: प्राथमिक विद्यालय जोजोगुटु में बाल मेला आयोजित
कार्यक्रम में महेश्वर राउत, जेनेरल सेक्रेटरी, क्योंझर माइंस एंड फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन, इंद्रमणि बेहरा, जेनरल सेक्रेटरी, क्योंझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन, रंजीत कुमार दास, जेनेरल सेक्रेटरी, जोड़ा ईस्ट मजदूर यूनियन, एसबी संधा, खोंदबोंद आयरन माइन मजदूर यूनियन, राम चंद्र पात्रा, जेनेरल सेक्रेटरी, मैंगनीज माइन्स वर्कर्स यूनियन भी उपस्थित थे. अपने कर्मचारियों के प्रति नियोक्ताओं के दायित्व को रेखांकित करने के लिए आयोजित दूसरे सत्र में लगभग 60 नियोक्ता और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे. डॉ एसके सेठी, एलईओ (सेंट्रल) राउरकेला ने विभिन्न श्रम कानूनों के तहत श्रमिकों के अधिकारों और नियोक्ताओं के दायित्वों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी. सरोज कुमार बनर्जी, चीफ (जोडा), टाटा स्टील ने स्वागत भाषण दिया और धन्यवाद ज्ञापन जीवी सत्यनारायण चीफ (खोंदबोंद) टाटा स्टील ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही